फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tractor runs over elderly man lying on a cot; cultivator pierces his neck.

Firozabad News: चारपाई पर लेटे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने रौंदा, गर्दन में घुसा कल्टीवेटर

Tue, 14 Jul 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tractor runs over elderly man lying on a cot; cultivator pierces his neck.
निजी अस्पताल में घायल दिनेश चंद का होता उपचार। स्त्रोत: स्वयं - फोटो : निजी अस्पताल में घायल दिनेश चंद का होता उपचार। स्त्रोत: स्वयं
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बैरनी में घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई पर आराम कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर से जुड़ा कल्टीवेटर बुजुर्ग की गर्दन में घुस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव बैरनी निवासी तिरस ने आरोप लगाया उसके पिता दिनेश चंद्र 13 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे घर के बाहर बने चबूतरे पर चारपाई पर लेटे हुए थे। इसी दौरान कमालपुर खास निवासी एक युवक तथा साथी बिना पंजीकरण वाले ट्रैक्टर में कल्टीवेटर लगाकर गांव बैरनी पहुंचे। आरोप है कि दोनों शराब के नशे में थे और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर चारपाई में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्रैक्टर में लगा कल्टीवेटर दिनेश चंद्र की गर्दन में घुस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। परिजन गंभीर हालत में घायल को उपचार के लिए निजी ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को थाना पर पहुंचकर तहरीर दी। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed