{"_id":"61b79169d990f45c2b72b05d","slug":"tractor-hit-max-14-workers-injured-firozabad-news-agr517773240","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने मारी मैक्स में टक्कर, 14 श्रमिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने मारी मैक्स में टक्कर, 14 श्रमिक घायल
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! थाना खैरगढ़ शेखपुरा के पास ट्रेक्टर ट्रॉली की टक्कर से पलटा लोडिंग वाहन से घायल हुए ल?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ पुल के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की मैक्स जीप से टक्कर हो गई। हादसे में मैक्स जीप में सवार 14 श्रमिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
खैरगढ़ थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार की मैक्स जीप में सवार होकर गांव के ही 30-32 श्रमिक कस्बा मक्खनपुर स्थित एमबीसल कारखाने में काम पर आ रहे थे। मैक्स जीप धर्मेंद्र चला रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिल्टीगढ़ पुलिया के समीप ईंट लेकर आ रहा ट्रैक्टर यकायक अनियंत्रित हो गया और उसने मैक्स जीप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मैक्स जीप पलट गई और श्रमिकों में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और ग्रामीणों ने मैक्स जीप में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
सूचना पर थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों रामकृपाल (40), अनिल कुमार (30), सुशील कुमार (28), प्रेमचंद्र (25), पप्पल (25), चंद्र प्रकाश (45), विजयपाल (50), श्याम बिहारी (52), अनिल (30), इंद्रपाल (45), दलवीर सिंह (30), विनोद कुमार (28), रामविलास (35) निवासीगण शेखपूरा थाना खैरगढ़ व सुरेंद्र कुमार (45) निवासी निकाऊ थाना खैरगढ़ को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार का कहना है कि हादसा ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ था। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।