फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Traces of blood found in Darshan Singh's house, the accused absconded along with his family.

Firozabad News: दर्शन सिंह के घर में मिले खून के निशान, आरोपी परिवार समेत फरार

Wed, 08 Nov 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 08 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Traces of blood found in Darshan Singh's house, the accused absconded along with his family.

विज्ञापन
सिरसागंज। कुंजपुर हवेली में रामविलास की हत्या बेरहमी से की गई। हत्या का आरोप गांव के दर्शन सिंह पर लगा है। परिवार के शक जताते ही मामला खुलकर सामने आ गया। आरोपी दर्शन सिंह के घर पर ताला लगा था। जमीन पर खून के कई निशान मिले। आरोपी परिवार समेत एक दिन ही फरार हो गया है।
कुएं में शव मिलने के बाद से ही रामविलास के परिजन आरोपियों का नाम लेकर दर्शन ने मार दिया दर्शना ने मार दिया चिल्ला रहे थे। पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की तो डाॅग स्क्वॉयड के साथ फोरेंसिक की टीम आरोपी दर्शन सिंह के घर गई। ग्रामीणों ने बताया कि दर्शन सिंह का परिवार एक दिन पहले से ही गांव से फरार हो गया था। वहीं ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा। मकान के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी स्तब्ध रह गई। मकान में जमीन पर खून के कई धब्बे थे।
विज्ञापन

खून से सनी ईंट भी मौके पर ही पड़ी मिली। मौके से मिले साक्ष्यों को फोरेंसिक टीम ने जब्त कर लिया। दर्शन सिंह के मकान से कुएं की दूरी लगभग 600 सौ मीटर है। पुलिस ने पीड़ित के भांजे मनु यादव की तहरीर पर आरोपी दर्शन सिंह, सरिता देवी, हरवीर और राहुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई है। मृतक के चेहरे पर दस से ज्यादा चाकू के वार भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संबंध की रही चर्चा
ग्रामीणों में इस बात की भी चर्चा रही कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों के कारण भी दोनों परिवार में कुछ समय से मनमुटाव हो गया था। हालांकि हत्या के बाद कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।


हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई
एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई है। हत्या का प्राथमिकी कारण तो रुपये का लेनदेन सामने आ रहा है, लेकिन हत्या करने की वजह कोई और भी कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed