{"_id":"61a7b12307662310d712e78f","slug":"took-sample-of-eight-people-who-returned-from-foreigen-travel-firozabad-news-agr5164837192","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश यात्रा से लौटे आठ लोगों के सैंपल लिए, क्वारंटीन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश यात्रा से लौटे आठ लोगों के सैंपल लिए, क्वारंटीन किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विदेशों में कोरोना फिर से घातक रूप दिखा रहा है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सुहागनगरी में अलर्ट है। जिले में आठ और लोगों के हाल में विदेश से आने की सूचना मिली है। दिल्ली एयरपोर्ट से सूची आने के बाद स्वास्थ्य विभाग उन्हें ट्रेस कर सैंपल जांच के लिए भेज दिए। इसके बाद सभी को क्वारंटीन कर दिया गया।
साउथ अफ्रीका सहित अन्य देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की शुरुआत हो चुकी है। विदेशों मे लॉकडाउन की आशंका जाहिर करते हुए लोग अपने घर लौटने लगे हैं। जो लोग विदेश यात्रा पर गए हैं उनकी भी कोरोना की जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग दो दिन पूर्व 11 लोगों की कोरोना जांच करा चुका है। बुधवार को आठ और लोगों की सूची आ गई। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने लोगों से अपील कि है कि जो लोग विदेश यात्रा से लौट रहे हैं वो स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दें।
टीमों ने लिए नमूने
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी पर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। साथ ही स्कूलों में टीम कोरोना जांच के लिए पहुंची। स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर को देखते हुए जांच के लिए 18 टीमों को सक्रिय कर दिया है। शिव नगर फिरोजाबाद हुंडावाला बाग, ब्रह्मपुरी रहना, मोहल्ला जोशियाना, फिरोजाबाद मंडी समित, सुभाष तिराहा शिकोहाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में टीम ने सैंपल संकलित किए।
विज्ञापन
संविदाकर्मियों और आशा का धरना प्रदर्शन जारी
फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय पर प्रांतीय आह्वान पर संविदाकर्मियों और आशा का धरना प्रदर्शन जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनको नियमित किया जाए या फिर मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाए। उन्होंने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं होती तो आंदोलन होगा। इस दौरान वसुंधरा, राजवती, हेमलता आदि उपस्थित रहे।