फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tomorrow will Suhag Nagari Governor Ram Naik

कल सुहाग नगरी आएंगे राज्यपाल राम नाईक

Fri, 26 Feb 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 26 Feb 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow will Suhag Nagari Governor Ram Naik
 राज्यपाल राम नाईक 28 फरवरी रविवार को सुहागनगरी आएंगे। वह जिले में करीब डेढ़ घंटे तक रुकेंगे। पुलिस-प्रशासन ने उनके आगमन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को सीएल जैन कालेज प्रांगण में हैलीपैड बनाने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पालीवाल हॉल तक की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया।
विज्ञापन


 फीरोजाबाद मूक बधिर मित्र क्लब के दसवें वार्षिकोत्सव समारोह में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने बतौर मुख्य अतिथि अपने आगमन की हरी झंडी प्रशासन को दे दी। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह, एडीएम कर्मेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी के साथ कई थानों के फोर्स के साथ सभी अफसरों ने पहले सीएल जैन कालेज में बनाए जा रहे हैलीपैड स्थल को देखा। इसके बाद सभी अफसरों ने कार्यक्रम स्थल देखने पहुंचे। हैलीपैड स्थल से पालीवाल हॉल तक जाने के दौरान हाईवे एक साइड बंद कर दिया जाएगा। सुभाष तिराहा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


तिलक कालेज में होगी वाहन पार्किंग
राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी संस्था के पदाधिकारियों की वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था तिलक कालेज प्रांगण में होगी। नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह ने बताया कि बाईपास रोड वाले गेट से प्रवेश मिलेगा और नगर निगम की ओर खुलने वाले गेट से पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे जिले में रुकेंगे राज्यपाल
एडीएम कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक 28 फरवरी पूर्वाह्न करीब 11 बजे सीएल जैन कालेज में बनाए गए हैलीपैड पर उतरेंगे। दोपहर 12.30 बजे वह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लखनऊ रवाना होंगे।

नगर निगम में बनेगा सेफ हाउस
राज्यपाल राम नाईक के आगमन के मद्देनजर सेफ हाउस नगर निगम मे आयुक्त कार्यालय में बनाया जा रहा है। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि रविवार होने के कारण सेफ हाउस यहीं स्थापित होगा।

फूड सेफ्टी टीम होगी तैनात
डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर राज्यपाल को दिए जाने वाले भोजन अथवा नाश्ते की जांच को फूट सेफ्टी टीम तैनात रहेगी। यह टीम भोजन की गुणवत्ता को परखेगी।


कई राज्यों के मूक बधिर होंगे शामिल
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। मूक बधिर मित्र क्लब के अध्यक्ष ओमकांत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने नगर विधायक मनीष असीजा, व्यापारी नेता सत्यवीर गुप्ता के साथ लखनऊ में राज्यपाल से भेंट की। उन्होंने कार्यक्रम में आने की सहर्ष स्वीकृति दे दी। क्लब महामंत्री टीनाकांत गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम 28 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होकर अपराह्न दो बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान के मूक बधिर भाई बहन शामिल होंगे। इस दौरान क्लब के लक्ष्मीकांत गुप्ता, रहीसउद्दीन, अभिषेक गुप्ता, पंकज गुप्ता, सचिन गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, राकेश गुप्ता, विष्णुदत्त गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed