फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tomato sold 160, the price of green coriander crossed two hundred

Firozabad News: टमाटर 160 बिका, हरे धनिया का भाव हुआ दो सौ पार

Tue, 27 Jun 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 27 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Tomato sold 160, the price of green coriander crossed two hundred

विज्ञापन
फिरोजाबाद। जून माह की भीषण गर्मी के बीच एक सप्ताह पूर्व बदले मौसम का असर फसलों पर पड़ा है। बारिश एक ओर जहां खरीफ की फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, वहीं दूसरी ओर जायद की फसलों में मूंग, मक्का व हरी सब्जियों के लिए आफत बनी है। सब्जियों का उत्पादन घटा है। मंडी में आवक कम होने की वजह से एक सप्ताह के अंदर दामों में दो से तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है। वहीं सब्जियों की गुणवत्ता में गिरावट आई है।

नवीन मंडी में सब्जी लेकर पहुंचने वाले किसान पहले के मुकाबले आधी सब्जी की खेप भी नहीं ला पा रहे है। किसानों का कहना है कि जलभराव के चलते सब्जी की नाजुक किस्म की फसलें तहस नहस हो गई हैं। इसमें टमाटर, धनियां, मिर्च, शिमला मिर्च, तरोई, लौकी, घुइया व परवल शामिल हैं। गीली मिट्टी व खेत में जलभराव के चलते सब्जी की गुणवत्ता में गिरावट आई है। मौसम खुलने के बाद ही इन फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। टमाटर का भाव एक सप्ताह पूर्व 20 से 30 रुपये प्रति किलो था। मंगलवार को टमाटर 120 से 160 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका। हरी धनियां मुरझा गई है। पहले धनिया का भाव 60 रुपये प्रति किलो से 200 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं। गीली मिट्टी पत्ती पर लग जाने से काफी नष्ट हुई है। शिमला मिर्च का भाव 30 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपये तक जा पहुंचा है। भिंडी 15 रुपये से 30 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। सलाद में खीरे के दाम भी 60 रुपये किलो हो गए हैं।
विज्ञापन

--
सब्जियों के भाव (प्रति किलो) पर एक नजर
सब्जी - एक सप्ताह पूर्व भाव- वर्तमान भाव
टमाटर ---- 30 रुपये ---- 120 से 160 रुपये
धनिया ----- 60 रुपये ----- 200 रुपये
मिर्च ------ 70 रुपये ------ 150 रुपये
भिंडी ------ 15 रुपये ------ 30 रुपये
लौकी ----- 10 रुपये ------ 30 रुपये
परवल ----- 50 रुपये ------ 80 रुपये
शिमला मिर्च ----- 35 रुपये ------ 80 रुपये
खीरा ----- 20 रुपये ------ 60 रुपये
अरबी- 40 रुपये- 60 रुपये।
तोरई- 60 रुपये---------80 रुपये।
टिंडा- 30 रुपये- 80 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed