फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Toilet: Somewhere the building is dilapidated and the locks are lying somewhere.

बदहाल है सुहागनगरी में नेडा द्वारा संचालित शौंचालय

Wed, 19 Jan 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Toilet: Somewhere the building is dilapidated and the locks are lying somewhere.
फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2022 में शहर को टॉपटेन की सूची में शामिल कराने के लिए नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है। लेकिन शहर में नेडा (नवीन एवं नवीनकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण) द्वारा संचालित शौचालयों की हालत खराब है। कहीं ताले पड़े हैं तो कहीं भवन जर्जर हैं। पानी की व्यवस्था और साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं है। रेट लिस्ट तक नहीं लगाई गई है। एक साल पूर्व दीवारों पर कराई गई पेटिंग भी बदरंग हो चुकी है। इस ओर न तो नगर निगम और न ही नेडा के अफसरों का ध्यान है।
विज्ञापन

मोहल्ला कोटला व मां राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर के समीप बने शौचालयों की स्थिति जहां ज्यादा खराब है वहीं संतनगर में बने शौंचालय की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। यह स्थिति स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में होने वाली रैकिंग में नगर निगम को पीछे कर सकता है।
विज्ञापन

संचालित शौचालय
बस स्टैंड, मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर के पास, संतनगर पानी की टंकी के पास, कटरा सुनारान, करबला की पुलिया, जिला अस्पताल के पास सर्विस रोड, गांधी नगर शिवाजी मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला कोटला स्थित राजा राम की पुलिया से स्टेशन रोड को जाने वाले मार्ग पर शौचालय में ताला लगा रहता है। राजा राम की पुलिया के समीप सुबह श्रमिक मंडी भी लगती है। वहीं आसपास कई फैक्टरियां भी है। शौचालय बंद होने से श्रमिक खुले में शौच करते देखे जा सकते है।
सुखबीर, निवासी लेबर कॉलोनी
शौचालय में पानी के पाइप की फिटिंग नहीं है। टंकी में पानी भरा रहता है। शौ करने के लिए डब्बे में पानी भरकर रखना पड़ता है। पानी की सही व्यवस्था न होने के कारण दुर्गंध आती है। सफाई भी संतोषजनक नहीं है। रामद्वार के समीप मजदूरों की मंडी लगने के साथ प्रमुख बाजार भी है। इसके बाद भी शौचालय की स्थिति ठीक नहीं है।

नदीम खां, निवासी रसूलपुर पानी की टंकी
नेडा द्वारा संचालित शौचालयों की साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था के साथ अन्य कमियों को दूर करने के लिए नेडा के अफसरों से पत्राचार किया जाएगा। जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर निगम को टॉपटेन की सूची में शामिल किया जा सके।
संजय कुमार चौहान, चीफ इंजीनियर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed