फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Today the 26 -year-old will Suhagnagri

आज 26 बरस की हो जाएगी सुहागनगरी

Wed, 04 Feb 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 04 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
 आगरा जिले की तहसील फीरोजाबाद ने पांच फरवरी 1989 को जिले का रुप लिया था। मैनपुरी जिले से शिकोहाबाद, जसराना तहसील को शामिल करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी ने टीवी वार्ड के मैदान में जिले की घोषणा की। वर्तमान में जिले की जनसंख्या 26 लाख के करीब पहुंच गई। 26 बरस की अवधि में 37 डीएम बदले तो 58 एसपी।
विज्ञापन



जनपद के लोगों को खुशी इस बात की है जिले के प्रथम एसपी अरविंद कुमार जैन प्रदेश पुलिस के प्रमुख पद तक पहुंचे। 1996 में जिले को आलीशान मुख्यालय भवन मिला,  इसी वर्ष कांच उद्योग को एपीएम गैस मिली इससे उद्योग चमका। 1998 में जनपद न्यायालय का विशालकाय भवन मिला। 2008 में हुए विधानसभाओं के परिसीमन के बाद फीरोजाबाद जिले को सिरसागंज एक नई विधानसभा वहीं फीरोजाबाद की पांच विधानसभाओं को मिलाकर लोकसभा क्षेत्र मिला। 2014 में सवा छह लाख आबादी वाली फीरोजाबाद शहर को नगरनिगम का दर्जा मिल गया। अपराध पर अंकुश लगाने को दो-दो एएसपी एवं विकास को रफ्तार देने को जिले में तीन-तीन आईएएस अफसरों की पहली बार ही तैनाती हुई। 2014 में आगरा-लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेस वे के रूप में भी जिले को एक बड़ा तोहफा मिला।
विज्ञापन



अभी यह चुनौतियां हैं बरकरार
- 1943 गांव को बिजली की रोशनी का इंतजार।
- फीरोजाबाद शहर में डिपो की स्थापना का कार्य।
- ग्रामीण रूटों पर परिवहन निगम की बसों का संचालन।
- रेलवे स्टेशन पर ए ग्रेड की श्रेणी देना, यात्रियों के ठहरने, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव।
- सिरसागंज एवं जसराना में फायर स्टेशन की स्थापना।
- आईटीआई के विशाल भवन के लिए स्टाफ की दरकार।
- आलू उत्पादक किसानों के लिए फैक्ट्री की स्थापना।
- कांच उद्योग के श्रमिकों के लिए कालोनी की स्थापना।


जनपद बनने के बाद मिली यह सौगातें
- हाईवे के साथ एक्सप्रेस-वे मिला।
- सेवार्थ संस्थान का ट्रामा सेंटर।
- उद्योगों को गैस, कोयला से मुक्ति।
- शंकरपुरघाट पर पुल।
- स्टेडिटम, पालीटेक्निक स्कूल।
- पांच विधानसभाएं और पृथक लोकसभा।


आज मनाया जाएगा स्थापना दिवस
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। जनपद स्थापना एवं विकास समिति के संस्थापक झब्बूलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांच फरवरी को दोपहर तीन बजे श्री राम स्वरूप जलदेवी बाल मंदिर में काव्य गोष्ठी मनाने का निर्णय लिया। अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा एवं महासचिव उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने कहा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख साहित्य मनीषी डा. मक्खनलाल पाराशर करेंगे। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त रामौतार रमन एवं मुख्य वक्ता शिक्षाविद एवं समाजसेवी रामनिवास गुप्त होंगे। डा. रामसनेहीलाल शर्मा यायावर, देवीचरन अग्रवाल, हनुमान प्रसाद गर्ग, अरुण जैन विशिष्ट अतिथि होंगे। समिति ने जिला प्रशासन से गत वर्ष की तरह पांच फरवरी को सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों के साथ सामुदायिक केंद्रों पर दीप जलाने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed