फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Today opened the curtains of the mother Kamakhya

आज खुलेंगे मां कामाख्या के पट

Fri, 24 Jun 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Today opened the curtains of the mother Kamakhya
अंबुबाची महोत्सव
जसराना के मां कामाख्या धाम में तीन दिवसीय अंबुबाची महोत्सव के तहत शनिवार को मां के पट खोले जाएंगे। भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियां होती रहीं। महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग दर्शनों की व्यवस्था की गई है, वहीं प्रसाद वितरण के नियमों में भी बदलाव किया गया है। थाना प्रभारी ने मंदिर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन

जसराना के मां कामाख्या धाम में अंबुबाची महोत्सव के दौरान कसबा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। हरियाणा, दिल्ली, एमपी एवं राजस्थान से भी काफी भक्तों का आना होता है। मंदिर में भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए मंदिर प्रबंधन तैयारियों में लगा है। प्रशासन को वृहद स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की सूचना देने के साथ ही बेरीकेडिंग की गई है। मंदिर प्रबंधन से जुडे़ सतीश मिश्रा ने बताया कि व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में बेरीकेडिंग करने के साथ भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर के पीठाधीश महेशस्वरुप ब्रह्मचारी ने बताया कि 25 जून शनिवार को सुबह चार बजे मंगला आरती के साथ मां के पट खोले जाऐंगे, लेकिन आम भक्तों को मां के दर्शन सुबह छह बजे से होंगे।
विज्ञापन


चल रहा है भजन कीर्तन का दौर
जसराना(ब्यूरो)। 22 जून को पट बंद होने के साथ ही मंदिर में भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया था। बाहर से आने वाली महिलाएं एवं पुरुष सुबह से लेकर सायं तक माता की भक्ति में लीन हैं। वहीं भक्तों को बेसब्री से मां के दर्शनों का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिस की रहेगी व्यवस्था
जसराना(ब्यूरो)। मंदिर में महिला पुलिस की विशेष व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग को डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहनों का कसबे के अंदर प्रवेश प्रतिबंधित होगा। वहीं थाना जसराना की पुलिस मंदिर की व्यवस्थाओं में तैनात होगी। थाना प्रभारी ने कहा कि मंदिर में प्रांगण में एक महिला एसआई एवं चार महिला कांस्टेबल तैनात की गई हैं। इसके अलावा भी फोर्स लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed