फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   To stop construction work on the street, protesting the fierce people, jam

निर्माणाधीन सड़क का काम रुकवाने पर भड़के लोग नारेबाजी, जाम

Mon, 05 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Mon, 05 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
To stop construction work on the street, protesting the fierce people, jam
निर्माणाधीन सड़क का काम रुकवाने पर भड़के लोग नारेबाजी, जाम - फोटो : अमर उजाला
निर्माणाधीन सड़क का काम रुकवाने पर भगवान नगर के लोगों का आक्रोश फूट गया। महिला और पुरुष हाथों में लाठी-डंडे लेकर जलेसर रोड स्थित टापाकलां पहुंच गए। निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति द्वारा मार्ग बनने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि निगम द्वारा टापाकलां स्थित महादेव धर्म कांटे से राधाकिशन मंदिर तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसका विरोध क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति अरुण द्वारा किया जा रहा है। अरुण का कहना है कि सड़क निर्माण से उनका मकान नीचे हो जाएगा। इस पर अरुण रविवार काम बंद करा दिया। सोमवार को ठेकेदार लेबर लेकर सड़क निर्माण कराने पहुंचा तो अरुण ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए काम बंद करा दिया। इस पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। वे नारेबाजी करते हुए जलेसर रोड स्थित महादेव धर्मकांटे के समाने जलेसर रोड पर आ गए और जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कोतवाल उत्तर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और समस्या के निस्तारण के लिए नगर निगम लेकर पहुंचे। यहां अधिकारियों के न मिलने पर लोग मायूस हो गए। इस पर कोतवाल उत्तर ने आक्रोशित लोगों को समझाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द करा दिया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए। उधर, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने कहा कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य काफी ऊंचा कराया जा रहा है। इससे जलभराव की समस्या होगी। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में उमाशंकर भोले, पवन त्यागी, मनोज राठौर, अशोक राठौर आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed