फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   To oppose the collection reaped cable, put the girl Current

वसूली के विरोध पर काटी केबल, बालिका को लगा करंट

Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
To oppose the collection reaped cable, put the girl Current
बंबा बाईपास पर जाम लगाते लोग।
विद्युत कर्मियों की वसूली के चक्कर में सोमवार को मासूम बालिका की जान खतरे में पड़ गई। सत्यनगर टापाकलां में प्राइवेट कर्मियों ने पैसे न देने पर चलती लाइन को काट दिया। इससे एक बालिका को करंट लग गया।  
विज्ञापन

चार प्राइवेट कर्मचारी सोमवार करीब 12 बजे बोधाश्रम रोड सत्यनगर टापाकलां पहुंचे। क्षेत्र में पहुंचते ही कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को धमका कर वसूली शुरू कर दी। कई उपभोक्ताओं से दो-दो हजार ले लिए तो कई उपभोक्ताआें से पांच-पांच हजार रुपये की मांग की गई। कुछ लोगाें ने अवैध वसूली का विरोध किया तो कर्मचारियों ने चालू लाइन के दौरान बंटू के घर पर मीटर के पास से केबल काट दी। केबल में करंट प्रवाहित हो रहा था। केबल की चपेट में आने से बंटू की चार साल की बालिका को करंट लग गया। बच्ची के  करंट से झुलसने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने प्राइवेट कर्मचारियों को पीट दिया। मारपीट होते ही तीन कर्मचारी भाग खड़े हुए । लोगों ने एक कर्मचारी को बंधक बना लिया। सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी मौके पहुंची गई। पुलिस कर्मचारी को गाड़ी में बिठाकर ले गई। वहीं करंट से झुलसी बालिका को उपचार के लिए न ले जाने पर आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने बंबा बाईपास पर जाकर जाम लगा कर हंगामा करना शुरू कर दिया। 40 मिनट तक जाम लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझा-बुझाकर बालिका को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन


बाक्स--
बाइक पर लगी थी सपा की नेम प्लेट, पुलिस भी लिखा
विद्युत विभाग में तैनात प्राइवेट कर्मचारी उपभोक्ताओं पर अपना रौब गांठने के लिए हर हथकंडा अपनाते हैं। कई प्राइवेट कर्मियों की बाइकों पर यूपीपीसीएल लिखा होता है। हालांकि प्रयोग विभागीय अफसर तक नहीं करते। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सत्यनगर टापाकलां पर भी चार प्राइवेट कर्मी दो बाइकों से पहुंचे थे। इसमें एक बाइक पर सपा की नेमप्लेट लगी थी और पुलिस भी लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्ते में तीन बार आते हैं वसूली करने
सत्यनगर टापाकलां निवासी चंद्रप्रकाश, दिलीप, रवि, सोबरन सिंह का कहना है कि प्राइवेट कर्मचारी हफ्ते में तीन बार वसूली करने आते हैं। दो दिन पहले भी वसूली करने आए थे। तब दो-दो हजार रुपये कई उपभोक्ताओं से वसूल कर ले गए थे। आज भी कई लोगों से वसूली की।




जिस कर्मचारी के पास अधिकारी का हस्ताक्षरयुक्त आई कार्ड नहीं है, विभाग का कर्मचारी नहीं माना जाएगा। अधिकृत कर्मचारी भी बकाया पर मात्र कनेक्शन काट सकता है। वसूली करने का अधिकार नहीं है। यदि कोई कर्मचारी वसूली करता पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता भी ऐसे कर्मचारियों को पकड़कर एफआईआर लिखवा सकते हैं।
आर.पी. वर्मा
अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed