फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tired of domestic dispute, the young man hanged himself

गृह कलह से तंग युवक ने लगाई फांसी

Sun, 13 Mar 2022 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tired of domestic dispute, the young man hanged himself
शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला तुला में एक युवक ने गृह कलह से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के शव को फंदे पर लटका देख परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

रुस्तम सिंह (37) निवासी नगला तुला का शव रविवार सुबह फंदे पर लटका मिला। युवक का शव लटका देख परिवार में चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने जब तक शव को फंदे से नीचे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने बताया कि मृतक रुस्तम शराब पीने का आदी था। बताया जाता है कि शनिवार शाम शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों सो गए। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। उन्होंने बताया कि मृतक ने गृह कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। परिवारीजन ने इस संबंध में युवक का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed