फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tired of debt bangle trader jumped into canal in Firozabad People rescued him and admitted him to hospital

Firozabad News: कर्ज से तंग आकर नहर में कूदा चूड़ी कारोबारी, लोगों ने बचाया; अस्पताल में भर्ती

Tue, 06 Aug 2024 07:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Aug 2024 07:26 PM IST
सार

सुहागनगरी में कर्ज से तंग आकर चूड़ी कारोबारी नहर में कूद गया। लोगों ने देखा तो उसे बचाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Tired of debt bangle trader jumped into canal in Firozabad People rescued him and admitted him to hospital
संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती नहर में कूदा चूड़ी कारोबारी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कर्ज से तंग आकर चूड़ी कारोबारी ने भूड़ा नहर में छलांग लगा दी। कारोबारी को नहर में डूबता हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में कारोबारी को नहर से बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


शिकोहाबाद कोतवाली क्षेत्र के संतोष नगर निवासी रामनरेश राठौर (55) चूड़ी का कारोबार करते हैं, लेकिन कारोबार के कारण उन पर काफी कर्ज हो गया। इसके चलते कर्जदार आए दिन उन्हें परेशान करते थे। इस बात से परेशान होकर मंगलवार सुबह कारोबारी ने भूड़ा नहर पुल पर आकर नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने कारोबारी को जब नहर में कूदते हुए देखा, तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


कुछ तैराकों ने कारोबारी को किसी तरह नहर से नगला प्रभु के पास से बाहर निकाला और घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां कारोबारी के परिजन भी सूचना के बाद मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि कारोबारी का चूड़ी गोदाम बंद हो गया है। इसके कारण उन पर काफी कर्ज हो गया है। कर्ज से परेशान होकर वह नहर में कूद गए थे। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि नहर में कूदे कारोबारी का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed