{"_id":"620e94494dc0167f062d4da5","slug":"timardar-slapped-jr-angry-doctors-halted-health-services-firozabad-news-agr524561219","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदार ने जेआर के मारा थप्पड़, आक्रोशित चिकित्सकों ने ठप्प की स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीमारदार ने जेआर के मारा थप्पड़, आक्रोशित चिकित्सकों ने ठप्प की स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड नंबर एक में चिकित्सकों की हड़ताल के दौरान एकत्रित हुई भीड़
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर एक में मरीजों का चेकअप कर रहे जेआर (जूनियर रजीडेंट) को एक तीमारदार ने थप्पड़ मार दिया। इससे आक्रोशित हुए सभी चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं को एक घंटे के लिए ठप कर दिया। इससे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएमएस कक्ष में एकत्रित होकर पहुंचे चिकित्सकों ने ओपीडी और वार्ड में सुरक्षा इंतजाम की मांग की। पीड़ित जेआर का मेडिकल कराया है। अज्ञात के खिलाफ ट्रामा सेंटर चौकी पर तहरीर दी है। सीएमएस के समझाने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु कर दिया गया।
मामला सुबह 11.30 बजे का है। मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर एक में हड्डी रोग विभाग में तैनात जेआर पंकज कुमार भर्ती मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे थे। तभी एक तीमारदार अपने साथ मरीज को वार्ड में ले आया। जेआर ने ओपीडी में बैठकर इंतजार करने को कहा। इस पर तीमारदार का जेआर से विवाद हो गया। तीमारदार ने जेआर को थप्पड़ मार दिया। घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज के अन्य चिकित्सकों को मिली।
सभी चिकित्सक ओपीडी बंद कर एकत्रित हो गए। सीएमएस डा. एसएम गुप्ता के पास मामले से अवगत कराने पहुंचे। सीएमएस ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। मरीज और तीमारदार परेशान दिखे। सीएमएस के समझाने के बाद अन्य चिकित्सक ओपीडी में पहुंचे। करीब एक घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता का कहना है कि एक तीमारदार ने जेआर के थप्पड़ मार दिया। इससे चिकित्सक आक्रोशित हो गए थे। हमने समझाकर अन्य चिकित्सकों को ओपीडी में भेज दिया। पीड़ित जेआर का मेडिकल कराया है। जेआर की तरफ से दी गई तहरीर पुलिस को दे दी गई है।