फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three vicious robbers arrested, cash, mobile and stolen bike recovered from their possession

Firozabad News: तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से नकदी, मोबाइल व चोरी की बाइक बरामद

Thu, 28 May 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 28 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three vicious robbers arrested, cash, mobile and stolen bike recovered from their possession
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने शहर में ताबड़तोड़ लूट करने वाले तीन शातिर लुटेरों सूरज गुप्ता उर्फ कोहिनूर (नेहरू नगर), नितिन यादव (श्रीराम कॉलोनी) और मयंक गोस्वामी उर्फ कान्हा (आनंद विहार, लाइनपार) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ सिटी प्रवीण तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह और एसआई अमित कुमार मंगलवार रात बैंदी की पुलिया के समीप पुराने हाईवे के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी सूचना पर घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया गया। बदमाशों के कब्जे से 48 हजार रुपये नकद, 3 मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने 23 मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास एक युवती से और मास्टर ढाबे के पास एक व्यक्ति से मोबाइल लूटा था। इसके अलावा मयंक और नितिन ने स्कूटी सवार महिला से सोने की चेन लूटी थी, जिसे 1 लाख रुपये में बेचकर रकम आपस में बांट ली थी। बरामद नकदी उसी चेन की है। वहीं, बदमाशों के पास से मिली बाइक सुभाष कॉलोनी निवासी गिरिजाशंकर पचौरी के नाम दर्ज है, जो चोरी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed