{"_id":"69862cb62985ebac3a032577","slug":"three-vehicles-collided-on-the-overbridge-in-shikohabad-two-injured-firozabad-news-c-169-1-mt11005-167133-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिकोहाबाद में ओवरब्रिज पर भिड़े तीन वाहन, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिकोहाबाद में ओवरब्रिज पर भिड़े तीन वाहन, दो घायल
Fri, 06 Feb 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर में पीछे से घुसा ट्रक। संवाद
- फोटो : कंटेनर में पीछे से घुसा ट्रक। संवाद
शिकोहाबाद। फिरोजाबाद-इटावा हाईवे पर शुक्रवार रात एक कार को बचाने के प्रयास में बरातियों से भरी बस, ट्रक और कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और पीछे से आ रहा कंटेनर उसमें जा घुसा। हादसे में बस सवार दो युवक घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, फिरोजाबाद के राजपुताना मोहल्ला निवासी कफील अहमद के पुत्र मोहम्मद शोएब की बरात बस से इटावा जा रही थी। बस में करीब 40 बराती सवार थे। रात करीब 9 बजे जब बस सुभाष तिराहा ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी एक कार सवार ने अचानक ओवरटेक किया। कार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने जैसे ही इमरजेंसी ब्रेक लगाए, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।
बस में टकराने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए उस पर चढ़ गया। इसी बीच पीछे से आ रहा एक अन्य कंटेनर भी डिवाइडर पर चढ़े ट्रक से जा टकराया। इस घटना से हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस सवार मोहम्मद शाहरुख (22) और मोहम्मद मंसूर (22) घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस, ट्रक और कंटेनर के चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बुलडोजर मंगवाकर हाईवे के बीचों-बीच फंसे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
कार को बचाने के प्रयास में बस चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे कर दिया गया है।
- अनुज कुमार, इंस्पेक्टर