{"_id":"698619a0a12e89ae5a03c400","slug":"three-vehicles-collided-on-overbridge-in-shikohabad-two-people-were-injured-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शिकोहाबाद में ओवरब्रिज पर भिड़े तीन वाहन, बरातियों से भरी बस में मच गई चीखपुकार; दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिकोहाबाद में ओवरब्रिज पर भिड़े तीन वाहन, बरातियों से भरी बस में मच गई चीखपुकार; दो लोग घायल
Fri, 06 Feb 2026 10:11 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:11 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में शुक्रवार रात तीन बड़े वाहन आपस में टकरा गए। इससे बरातियों से भरी बस में चीखपुकार मच गई। हादसे से हाईवे पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने माैके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त वाहनों हटवाया।
विज्ञापन
हाईवे पर भिड़े वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिकोहाबाद में फिरोजाबाद-इटावा हाईवे पर शुक्रवार रात एक कार को बचाने के प्रयास में बारातियों से भरी बस, ट्रक और कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और पीछे से आ रहा कंटेनर उसमें जा घुसा। हादसे में बस सवार दो युवक घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद के राजपुताना मोहल्ला निवासी कफील अहमद के पुत्र मोहम्मद शोएब की बारात बस द्वारा इटावा जा रही थी। बस में करीब 40 बाराती सवार थे। रात करीब 9 बजे जब बस सुभाष तिराहा ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी एक कार सवार ने अचानक ओवरटेक किया। कार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने जैसे ही इमरजेंसी ब्रेक लगाए, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।
बस में टकराने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए उस पर चढ़ गया। इसी बीच पीछे से आ रहा एक अन्य कंटेनर भी डिवाइडर पर चढ़े ट्रक से जा टकराया। इस घटना से हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस सवार मोहम्मद शाहरुख (22) और मोहम्मद मंसूर (22) घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस, ट्रक और कंटेनर के चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाकर हाईवे के बीचों-बीच फंसे क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
कार को बचाने के प्रयास में बस चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे कर दिया गया है। -अनुज कुमार, इंस्पेक्टर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन