{"_id":"6877f263f8ed51180300ee74","slug":"three-tier-panchayat-elections-work-on-correction-of-voter-list-from-july-18-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-152416-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मतदाता सूची के सुधार का काम 18 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मतदाता सूची के सुधार का काम 18 जुलाई से
Thu, 17 Jul 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन का काम 18 जुलाई से प्रारंभ होगा। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए अफसरों की तैनाती प्रारंभ कर दी। 18 जुलाई से 13 अगस्त तक बीएलओ को सामग्री, सूची का वितरण किया जाएगा। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपने नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकेंगे।
जिले के नौ ब्लाकों की 564 ग्राम पंचायतों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी जिला प्रशासन ने प्रारंभ कर दी है। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में यह तैयारी की जा रही है। इस संबंध में एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशुराजा ने बताया कि 18 जुलाई से यह काम प्रारंभ किया जाएगा।
ये तिथियां तय
- 18 जुलाई से 13 अगस्त तक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को सामग्री और सूची बांटी जाएगी।
- 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे।
- 14 अगस्त से 20 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे।
- 14 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
- 5 दिसंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा।
- 6 से 12 दिसंबर तक ड्राफ्ट सूची का निरीक्षण अभियान चलेगा।
- 13 से 19 दिसंबर तक प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण होगा।
- 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।