फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three places , broken locks , theft of millions

तीन स्थानों पर टूटे ताले, लाखों की चोरी

Tue, 09 Jun 2015 08:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 09 Jun 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
Three places , broken locks , theft of millions
पैमेश्वर गेट स्थित अध्यापक के घर देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। लाखों की नकदी, सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं अन्य दो स्थानों पर भी बदमाशों ने धावा बोलकर हजारों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला पैमेश्वर गेट निवासी योगेश कुलश्रेष्ठ बसई मोहम्मदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। सोमवार रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात चोरों ने उनके घर में प्रवेश कर लिया। बदमाश घर में रखी एक लाख रुपये की नकदी, आठ तोले सोने के आभूषण, चार मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जगार होने पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी हो सकी। शोरगुल कर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से तहरीर ले ली। उधर, एसआरके कालेज के सामने स्थित गुरुदेव कंप्यूटर गैलरी के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का माल और नकदी चोरी कर ले गए। वहीं शहर की पॉश कालोनी विभव नगर निवासी महेश चंद्र शर्मा के बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का माल चोरी कर ले गए। महेश शर्मा कालोनी में ही बने दूसरे मकान में परिवार के साथ निवास करते है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ितों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed