फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three palikas for Deepawali fair, selection of place in four panchayats

दीपावली मेले को तीन पालिका, चार पंचायतों में स्थान का चयन

Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three palikas for Deepawali fair, selection of place in four panchayats
फिरोजाबाद। जिले में दीपावली के मौके पर मेलों का आयोजन सभी निकायों में किया जाएगा। 29 अक्तूबर से शुरू होकर तीन एवं चार नवंबर तक चलने वाले मेलों के लिए स्थान का चिह्नांकन जिला प्रशासन ने कर लिया है। मेले में पथ विक्रेताओं के साथ रेहड़ी वालों को स्थान आवंटन के साथ आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न विभागों की स्टॉल लगाई जाएगी। मेेले में खेल, तमाशे के साथ झूले लगाए जाएंगे। ताकि दीपावली के मौके पर लोग खरीददारी कर सकें।
विज्ञापन

शासन की ओर से दीपावली के मौके पर दीपावली मेले आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम चंद्र विजय सिंह ने शासन से जारी निर्देशों के क्रम में जिले की तीन नगर पालिका, चार नगर पंचायतों में दीपावली मेले के लिए स्थान का चिह्नांकन कर लिया है। इसमें शिकोहाबाद नगर पालिका में शहजलपुर ब्लाक के सामने रामलीला मैदान, टूंडला नगर पालिका में श्मशान घाट के सामने टूंडला, नगर पालिका परिषद सिरसागंज गांधी मंडी चौक स्थित रामलीला मैदान स्थल पर लगाया जाएगा। इसी प्रकार से नगर पंचायत जसराना में मिडिल स्कूल थाने के पास, नगर पंचायत फरिहा में गोल चक्कर,नगर पंचायत एका में रामपुर रोड एवं नगर पंचायत मक्खनपुर में सैय्यद के पास दीपावली मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीपावली मेले में रेहड़ी, पटरी वाले दुकानदारों का चिह्नांकन करके उनको स्थान का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय समिति का गठन कर दिया है। मेला स्थल पर विभिन्न विभागों की स्टॉल लगाने के साथ-साथ ही स्वच्छता सेल्फी,सेल्फी विद ग्रेट लीडर्स,विभिन्न प्रकार के पोस्टर,स्लोगन आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed