{"_id":"60903d4a8ebc3e8dc314c093","slug":"three-more-deaths-due-to-corona-81-new-infected-firozabad-news-agr490710964","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन और मौत, 81 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन और मौत, 81 नए संक्रमित
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना से सोमवार को गर्भवती महिला सहित तीन लोगों ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। अब कोरोना से मृतकों की संख्या 92 हो गई हैं। वहीं सोमवार को जनपद भर में 87 नए संक्रमित मिले। अब सुहागनगरी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6977 हो गई है। सोमवार को 103 संक्रमित कोरोना से मुक्त हो गए।
रामनगर निवासी 28 वर्षीय गर्भवती महिला अलीगढ़ में एक बैंक कर्मी थी। विगत दिनों तबियत खराब होने पर महिला को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। सोमवार को महिला की मौत हो गई।
वहीं पैंगू सिरसागंज के एक वृद्ध और आंबेडकर सैलई रोड निवासी 63 वर्षीय वृद्ध ने भी दम तोड़ दिया। इधर, सोमवार को मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मक्खनपुर थाने का एक पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
नगला सदासुख, उसायनी, आर्यनगर, जसराना, बछामई, श्रीनगर कॉलेेनी, बझेला बझेली, शिवपुरी टूंडला में भी सोमवार को नए संक्रमित मिले।