फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three months passed, departments did not get budget

तीन माह गुजरे, विभागों को नहीं मिला बजट

Sun, 04 Jul 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three months passed, departments did not get budget
फिरोजाबाद। वित्तीय वर्ष 2021-22 में तीन अरब 11 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की जिला योजना पास की गई थी। हालांकि तीन माह गुजरने के बाद भी अधिकांश विभागों को अभी तक बजट का आवंटन नहीं हो सका है। मनरेगा योजना को छोड़ दें तो अधिकांश विभागों के हाथ खाली ैं। अब जिला प्रशासन बजट आवंटन के लिए शासन को पत्र लिखेगा, जिससे विकास कार्यों को गति मिल सके।
विज्ञापन

नए वित्तीय वर्ष 2021-22 की तीन अरब 11 करोड़ 47 लाख की जिला योजना को जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने हरी झंडी प्रदान की थी। करोड़ों रुपये की जिला योजना में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वरोजगार पर ध्यान दिया गया था। मनरेगा में बजट का प्रावधान किया गया था। इससे ग्रामीण अंचल में प्रवासी श्रमिकों को काम मिल सके।
विज्ञापन

इसके तहत जिला प्रशासन ने 50 हजार से अधिक श्रमिकों को प्रतिदिन काम देने का लक्ष्य रखा है। सीडीओ चर्चित गौड़ इसकी खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं। हालांकि पेयजल, सड़क एवं पुल निर्माण सहित अन्य विभागों को अभी धनराशि आवंटित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला योजना में किस पर कितना होगा खर्च
- रोजगार सृजन कार्यक्रम - एक अरब 50 लाख
- सड़क एवं पुल निर्माण पर - 3347.29 लाख
- ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम - 2652.95 लाख
- वन विभाग द्वारा खर्च बजट - 2316.78 लाख
- प्राथमिक शिक्षा पर खर्च - 1736.63 लाख
- माध्यमिक शिक्षा पर खर्च - 1585.51 लाख
- ग्रामीण आवास के तहत खर्च - 3600.00 लाख
- शहरी पेयजल सुधार पर खर्च - 1164.71 लाख
.......पिछले दो वर्ष में जिला योजना की स्थिति.........
- वर्ष 2019-20 जिला योजना बनी 28125 लाख। धनराशि आवंटित हुई 16798.35 लाख।
- वर्ष 2020-21 जिला योजना बनी 31147 लाख। धनराशि आवंटित हुई 10359.28 लाख।
वर्ष 2021-22 की जिला योजना को तीन अरब 11 करोड़ से अधिक की बनी है। मनरेगा सहित कुछ विभागों को ही बजट मिला है। अधिकांश विभागों को बजट का इंतजार है। सभी विभागों से रिपोर्ट मंगाई जा रही है।
अनिल कुमार दीक्षित
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed