फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three miscreants caught, theft revealed at NRI's house

तीन बदमाश दबोचे, एनआरआई के घर हुई चोरी का खुलासा

Thu, 20 Jan 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants caught, theft revealed at NRI's house
तीन बदमाश दबोचे, एनआरआई के घर हुई चोरी का खुलासा
विज्ञापन

शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गत माह स्टेशन रोड स्थित एक एनआरआई के यहां हुई चोरी समेत नगर में हुई तीन चोरी घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 101500 रुपये, दो तमंचे और एक डीसीएम तथा उसमें रखी 120 किग्रा की पीतल की सिल्ली, 82 ग्राम सफेद धातु और दो तमंचे बरामद किए।

एसपी ग्रामीण अखिलेश कुमार की मौजूदगी में ट्रेनी सीओ अनिवेश कुमार ने कोतवाली परिसर में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक के नेतृत्व में थाना पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते से तीन संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो तमंचे बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मोहसिन उर्फ मछेड़ा निवासी गली नंबर19, 60 फुटा रोड कश्मीरी गेट रामगढ़, मोनू यादव निवासी लोधी विहार कॉलोनी न्यू आवास विकास सासनी गेट अलीगढ़ व आश मोहम्मद निवासी इस्लाम नगर मुल्ला पड़ा मोहल्ला भोजीपुरी कोतवाली अलीगढ़ बताया। भागे गए बदमाशों के नाम छोटू उर्फ बबलू, शफीक, नौशाद, आरिफ निवासी अलीगढ़ और फैजान व शानू निवासी फिरोजाबाद हैं। फरार हुए बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed