{"_id":"572e01cc4f1c1bfc765ccf8a","slug":"three-militant-movement-would-be-from-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जून से होगा उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जून से होगा उग्र आंदोलन
फीरोजाबाद अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
तीन जून से होगा उग्र आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु का सांकेतिक धरना प्रदर्शन शनिवार को भी प्रदेश कार्यालय इमलिया पर जारी रहा। धरना प्रदर्शन में सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
धरना पर पहुंचे भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह ने कहा कि भाकियू भानु का यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन दो जून तक चलेगा। इस बीच यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो तीन जून से उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसमें रेल मार्ग और सड़क मार्ग को प्रदेश ही नहीं पूरे देश में जाम कर दिया जाएगा। किसानों की समस्याओं का शीघ्र शासन स्तर से समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उसकी उपज का सही मूल्य नहीं मिलता है। आपदा के समय सरकारी सहायता तक नहीं मिल पाती है। इसके चलते किसान आत्महत्या तक कर लेता है। धरना प्रदर्शन में पवन ठाकुर, मुनीष कुमार, राजेंद्र कुमार, महीपाल सिंह, राजवीर सिंह, योगेश प्रताप सिंह, हुतेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, धर्मपाल सिंह, सुधीर प्रताप सिंह, अरविंद चौधरी, जिमीपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।