फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three establishments including glass unit and e-library sealed

Firozabad News: कांच इकाई और ई-लाइब्रेरी सहित तीन प्रतिष्ठान सील

Fri, 21 Mar 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 21 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Three establishments including glass unit and e-library sealed
भवन कर बकाया के चलते इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित कांच इकाई को सील करते निगम अधिकारी।
फिरोजाबाद। बकाया भवन और जलकर वसूली के लिए निगम का अभियान जारी है। नोटिस के बाद भी बकाया जमा नहीं कराने व एक कांच इकाई और एक कोचिंग पर निगम अफसरों ने सीलिंग की कार्रवाई की। हालांकि एक माह से जारी अभियान के बाद भी निगम बकाया कर वसूली लक्ष्य से अभी भी आठ करोड़ रुपये दूर है।
विज्ञापन

शासन द्वारा निगम को 42.5 करोड़ रुपये बकाया भवन और जलकर वसूली का लक्ष्य दिया है। बकाया कर वसूली की लक्ष्य पूर्ति के लिए निगम द्वारा बीते 22 फरवरी से सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से पूर्व एक लाख अथवा उससे अधिक के बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी किए गए। बकाया कर जमा नहीं कराने वाले बड़े बकाएदारों के भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान शुक्रवार को निगम की टीम ने बकाया कर वसूली को इंडस्ट्रीरियल एरिया नगला भाऊ और इस्लाम गंज स्थित बड़े बकाएदारों के प्रतिष्ठान पर दस्तक दी। मौके पर बकाया जमा नहीं कराने पर औद्योगिक आस्थान में संचालित मैसर्स शांति ग्लास वर्क्स पर सील लगा दी। कारखाना संचालक पर करीब छह लाख रुपये भवन कर बकाया है। इस्लाम गंज में संचालित यूनिक ई-लाइब्रेरी और कोचिंग पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एक अन्य दुकान पर भी बकाया के चलते सीलिंग की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त निहाल चंद, कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल और कर अधीक्षक सुदेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed