{"_id":"3c7bc2beb8f924f517835575d3df1bc4","slug":"three-dead-in-highway-crash-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में तीन की मौत, दो घायल
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे संख्या दो पर अचानक बंद हुए आटो में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। आटो पलट गया और उसमें सवार लोग दब गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा सोमवार की रात करीब दो बजे थाना सिरसागंज क्षेत्र में जदुद्वारा आश्रम के पास हुआ और इसमें आगरा के थाना शमसाबाद के गांव नगला मुकुटा निवासी लक्ष्मण सिंह (32), राजेंद्र सिंह (35) व आटो चालक नगला धिमश्री निवासी बंटी की मौत हो गई। तारा चंद्र और होतम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोडर आटो में सब्जी लेकर अपने गांव से सिरसागंज मंडी आ रहे थे। बताया जा रहा है कि खराबी के कारण इनका आटो अचानक बंद हो गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार पर आए ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी। घायलों की गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। इंसपेक्टर सिरसागंज का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लिया गया है।