फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   three dead and three seriously injured in Auto and car collision in Firozabad

फिरोजाबाद में ऑटो-कार में सीधी भिड़ंत: महिला सहित तीन लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक, कार चालक फरार

Tue, 01 Aug 2023 07:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Aug 2023 07:44 PM IST
सार

फिरोजाबाद में ऑटो-कार में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन की हालत नाजुक है। कार चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
three dead and three seriously injured in Auto and car collision in Firozabad
फिरोजाबाद में ऑटो-कार में सीधी भिड़ंत: महिला सहित तीन लोगों की मौत जबकि तीन की हालत नाजुक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की दोपहर ऑटो और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा-शिकोहाबाद मार्ग की है। यहां मां अंजनी स्कूल के समीप जसराना की तरफ से आ रही कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ऑटो में बेठी सवारियां उछलकर दूर सकड़क पर गिरीं। घटना देख लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: हेलो! अड्डे पर आ जाओ..इसके बाद घर से निकल गया व्यापारी, फिर कभी नहीं लौटा; अब इस हाल में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां हालत नाजुक होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां चालक अजय कुमार (16), महिला रिंकी (35) और एक युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
 

इसके अलावा दो सगे भाई कीमत (16) और किश्मत (18) व युवती मुन्नी चौहान की नाजुक हालत में इलाज चल रहा है। खबर पाकर सभी के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। हादसे में कार चालक मौका पाकर भाग गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed