फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three arrested including the couple who left the young man dying

Firozabad News: युवक को मरणासन्न करने वाले दंपती सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 15 Apr 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 15 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including the couple who left the young man dying
मक्खनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी। स्रोत पुलिस
फिरोजाबाद। पत्नी से संबंध होने की जानकारी पर काम के बहाने बुलाकर युवक को जान से मारने की नीयत से पीटने के मामले में मक्खनपुर पुलिस ने दंपती सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी। इनके पास से घटना में प्रयुक्त गमछा, ईंट के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ के दीदामई निवासी इलियास ने बताया कि रविवार को भाई अब्दुल्ला को 8 अप्रैल को रात करीब 10:30 बजे सोहिल, जावेद और उसकी पत्नी सैलई पर ले जाते हुए देखा है। तीनों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। धारदार हथियार के अलावा ईंट व पत्थर से चेहरे पर प्रहार किए हैं। अब्दुल्ला को मरा समझकर मौके पर छोड़ दिया था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने ही उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया था। 13 अप्रैल को परिजन सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो वह अधमरी हालत में था। उसे प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन आए थे। जानकारी करने पर पता चला कि जावेद की पत्नी के अब्दुल्ला से संबंध थे। जिसकी जानकारी उसे हो गई थी। इसके बाद उसने सोहिल और पत्नी के साथ साजिश रचकर अब्दुल्ला को बुलाया और उसको सैलई पुल के पास पीटने के बाद फेंक दिया था। मामले में तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed