Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three arrested including stolen bike

चोरी की बाइक सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 17 Jul 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including stolen bike
फिरोजाबाद। चोरी के चार पहिया वाहनों को रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अजीम अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर काटा जा रहा था। इसका खुलासा पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद रामगढ़ पुलिस ने किया है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कारों के पार्ट्स बरामद किए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रामगढ़ थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि अजीम अस्पताल को जाने वाले तिराहे के सामने गोदाम पर कुछ लोग चोरी के वाहनों को खरीदकर कबाड़े में काट देते हैं। उक्त बताए गए स्थान पर पुलिस बल के साथ दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने गोदाम से राशिद निवासी वीपीएल ताड़ों वाली बगिया, नदीम निवासी हाजीपुरा 30 फुटा चौराहा, आजिम निवासी कालेबाबू की तकिया, अरमान निवासी गली नंबर दो मक्का कॉलोनी थाना रामगढ, आदिल निवासी ताड़ों वाली बगिया थाना रामगढ़ को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चार पहिया वाहनों के इंजन, गियर बक्शा, स्टेरिंग, डैश बोर्ड, पेट्रोल टंकी, डिफलेयर टी, सीट, खिड़की, बोनट, डिग्गी खिड़की, छत टीन के साथ अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान मुजाहिद निवासी कस्बा व थाना घिरोर जिला मैनपुरी मौके से भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बाइक सहित तीन गिरफ्तार
मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिल्टीगढ़ चौराहा के समीप से चोरी की तीन बाइक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम शहनवाज व दिलनवाज निवासी सांती थाना मक्खनपुर बताए गए है। थानाध्यक्ष मक्खनपुर ब्रजेश कुमार का कहना है कि बदमाशों के पास से एक तमंचा, चार कारतूस व तीन चोरी की बाइक मिली है।

चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
नारखी। नारखी थाना पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी थाना सिकंदरा, आगरा निवासी जायदा की तहरीर पर पति आसिफ खां, ससुर लियाकत अली, सास शिल्पी और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नारखी विनय कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed