फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three arrested for cheating in the name of job

Firozabad News: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 07 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for cheating in the name of job
फिरोजाबाद। आरपीएफ और सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए थाना साइबर अपराध की टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल के अलावा नौकरी लगवाने से संबंधित फर्जी दस्तावेज व मुहर बरामद की हैं। आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व रामगढ़ के युवक से 10.50 लाख रुपये की ठगी की थी। थाना रामगढ़ के प्रताप नगर निवासी सनी ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके ममेरे भाई प्रशांत के साथ आरपीएफ में फर्जी सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 10.50 लाख रुपये की ठगी की गई है। सीओ सदर अंबरीश कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी आलोक मिश्रा, अंकित कुमार के अलावा अन्य सदस्यों ने उच्च स्तर की टेक्निक का प्रयोग करते हुए आरपीएफ और सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इनमें शाहजहांपुर सदर बाजार निवासी शोएब, लखनऊ काकोरी के इब्राहित गंज निवासी आदित्य, थाना रसूलपुर क्षेत्र के निवासी अकील को गिरफ्तार किया है। इनके दो साथी फतेहपुर के तारापुर निवासी अनूप और झारखंड के धनबाद निवासी कौशल अभी फरार हैं। जिनकी तलाश कराई जा रही है। इनके पास से दो मोबाइल, फर्जी रेलवे व अन्य विभागों की स्टाम्प मौहरें, आरपीएफ का फर्जी आईडी कार्ड, सचिवालय में फर्जी नौकरी से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed