फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three accused arrested for stealing cable

Firozabad: केबल चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार...दिल्ली बेचने जा रहे थे माल, कर्मचारियों की सतर्कता से पकड़े

Thu, 22 May 2025 10:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 22 May 2025 10:14 PM IST
सार

पुलिस ने केबल चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी का माल दिल्ली बेचने जा रहे थे। रास्ते में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने देख लिया। कर्मचारियों की सतर्कता से चोर पकड़े गए।
 

विज्ञापन
Three accused arrested for stealing cable
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों की सतर्कता से केबल चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी चोरी का माल दिल्ली बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व अवर अभियंता आवास विकास कॉलोनी फीडर दिनेश चन्द्र शर्मा निवासी बस्सी जिला जयपुर राजस्थान ने थाना शिकोहाबाद में केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार देररात कुछ चोर केबलों को वाहन में रखकर दिल्ली बेचने जा रहे थे। तभी विद्युत विभाग के संविदाकर्मी संजय कुमार एवं जितेन्द्र कुमार ने देखा और उन्हें पकड़ लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों को कर्मचारी थाने ले आए। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के नाम शिवप्रताप सिंह निवासी 63 मोहम्मदमाह शिकोहाबाद, कंचन सिंह निवासी कमरपुर बैजुआ थाना अरांव एवं नौशाद निवासी अप्पर कोट मोहल्ला घोसियान कोतवाली अलीगढ़ बताया है। पकड़े गए सभी चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed