फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Threatened to kill the young man who came to his in-laws house

Firozabad News: ससुराल आए युवक को दी जान से मारने की धमकी

Fri, 10 Mar 2023 07:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Mar 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill the young man who came to his in-laws house
ससुराल आए युवक को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

विरोध करने पर युवक और उसके ससुर को आरोपी ने पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। होली पर ससुराल आए युवक और उसके ससुर को कुछ युवकों ने पीट दिया। उत्तर पुलिस ने घायल दामाद और ससुर का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी युवती की शादी रसूलपुर थाना क्षेत्र के गांव मोढ़ा निवासी गगन कुमार के साथ तय हुई है। कुछ माह बाद युवक की शादी होनी है। युवक होली पर ससुराल आया था। तभी मोहल्ले के एक युवक का फोन गगन के पास पहुंचा। फोन पर युवक ने गगन को धमकी देते हुए ससुराल न आने की चेतावनी दी। इस बारे में युवक ने युवती के पिता कृष्ण मुरारी को दी। बताया जाता है कि गगन और कृष्ण मुरारी इसकी शिकायत करने युवक के घर पर पहुंचे। तभी आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ गगन और कृष्ण मुरारी को पीट दिया। इससे दोनों घायल हो गए। थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों लोगों का सरकारी ट्रॉमा सेंटर में डाक्टरी परीक्षण कराया है। युवती एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षका के पद पर तैनात है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया मामले की जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने गले पर चाकू मारा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने खुद के गले पर चाकू से हमला किया। युवक का पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आसफाबाद निवासी त्रिलोकी के प्रेम संबंध रसूलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से है। परिजन ने युवती की शादी कर दी थी। युवती की शादी से युवक आहत था। युवती होली पर मायके आई थी। इसकी जानकारी युवक को हुई तो वह युवती के घर के पास पहुंचा और खुद के गले पर चाकू से हमला कर लिया। इससे वह घायल हो गया। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवक को उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आई। यहां उसका डाक्टरी परीक्षण कराया है। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि युवक ने खुद के गले पर चाकू से हमला किया है। उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर जेल भेजा है। युवक प्रेमिका की शादी हो जाने से आहत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed