{"_id":"577e5d894f1c1b446c7fa6f5","slug":"thousands-head-bowed-in-prostration-to-allah-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्हा ताला के सजदे में झुके हजारों सिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्हा ताला के सजदे में झुके हजारों सिर
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद उल फितर का त्योहार सुहागनगरी में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह, जामा मस्जिद और शाही मस्जिद के साथ नगर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा करने के साथ मुल्क में अमन-चैन की दुआ की। तकरीर में आतंकवाद का विरोध करते हुए कहा कि आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं होता। इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ना गलत है। कहा ढाका में आतंकी हमले में मारी गई फीरोजाबाद की बेटी तारिषी के परिवारीजनों को अल्लाह ताला सब्र अदा फरमाए।
गुरुवार सुबह छह बजे सुभाष तिराहे से बाजार की ओर आने वाले ट्रैफिक को बंद कर दिया था। ईदगाह में मौलाना सफी कासमी ने रोजेदारों से गुजारिश करते हुए कहा कि ईद उल फितर की नमाज के दौरान प्रत्येक नागरिक की खुशहाली तरक्की की दुआ करें। हिंदुस्तान ऐसा देश है जहां हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सभी धर्मों के लोग रहते हैं। उन्होंने आतंकवाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुसलमान कभी दहशतगर्दी के पक्ष में नहीं रहा, आतंकवाद का इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं है। उन्होंने ढाका में हुए हमले और बेरहमी से की गई हत्याओं की निंदा करते हुए कहा कि इसमें फीरोजाबाद की बेटी तारिषी जैन भी मारी गई। हम दुआ करें अल्लाह ताला उनके परिवार को सब्र की फरमाए। ठीक सवा आठ बजे ईदगाह में नमाज मौलाना सफी कासमी ने अदा कराई। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती अब्दुल अलीम ईसा ने कहा कि ईद का त्योहार मुहब्बत एवं अमन का संदेश देता है। मौलाना असद अजीम शम्शी ने नमाज अदा कराई। कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद में हाफिज मोहम्मद आरिफ ने नमाज अदा कराई। गले मिलकर एक दूसरे को ईद उल फितर की बधाई दी। इस दौरान सपा, बसपा, कांग्रेस, कांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संगठन के साथ सामाजिक संगठनों ने ईद मिलन कैंप लगाए। नगर निगम के कैंप में डीएम निधि केसरवानी, एसएसपी अशोक कुमार, सीडीओ कर्मेंद्र सिंह, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, नगर आयुक्त रामौतार रमन, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ सिटी ओमकार सिंह यादव, उप नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, उद्योगपति बालकृष्ण गुप्त, पूर्व सभासद श्याम सिंह यादव, एई रमाशंकर राम, महबूब अजीज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.प्रताप सिंह थे।
खाकसारों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
खाकसारों ने ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी को संभाला। हनीफ खाकसार, जहीर खाकसार के नेतृत्व में टोलियां ईदगाह के आस-पास सक्रिय दिखाई दीं। नमाजियों को व्यवस्थित करने में सहयोग किया। जहीर खाकसार ने सांसद अक्षय यादव के साथ एमएलसी से गले मिलकर ईद की बधाई दीं।
विज्ञापन
झूलों का उठाया लुत्फ
सरक्यूलर रोड स्थित तकिया एवं कोटला मोहल्ला स्थित खाली प्लाट में लगे झूलों पर बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। कोई मिक्की माउस पर चढ़कर छलांग लगा रहा था तो कोई झूले का आनंद ले रहा था। सुबह से लेकर शाम तक मेलों में भीड़ का आलम दिखाई दिया। नई आबादी वाले क्षेत्रों में भी मेलों में भीड़ लगी रही।
व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद ने प्रशासन की कुछ व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि डीएम के आदेश के बावजूद बिजली व्यवस्था की स्थिति रमजान के पूरे माह काफी खराब रही। चांद रात्रि को भी 11 बजे बिजली उस समय काट दी, जब बाजार में भीड़ थी। सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हुई। वहीं नमाज के दौरान गांधीपार्क के अंदर कुत्ता प्रवेश कर गया। इसके कारण भी नमाजियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने पुलिस, प्रशासन के साथ राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।