फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thirsty people Solicited water , put jam , encompass

प्यासे कंठों ने मांगा पानी, लगाया जाम, दिया धरना

Sun, 05 Jul 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 05 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Thirsty people Solicited water , put jam , encompass
सुहागनगरी में रविवार के दिन प्यासी जनता सड़क पर उतर आई। पेयजल समस्या पर ठारपूठा चौराहे पर जाम लगाया गया। अशरफ गंज, कोठी नवी गंज सहित आधा दर्जन मोहल्लों में पेयजल समस्या को लेकर क्षेत्रीय बाशिंदों ने नैनी ग्लास के निकट धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। समस्या के निदान को नाम पर अफसर कोरे आश्वासन देते नजर आए।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला संतोष नगर और कैलाश नगर में पिछले 15-20 दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। कई बार शिकायती पत्र देने के बाद भी सुनवाई न होने पर आक्रोशित जनता ने रविवार सुबह 8 बजे ठारपूठा चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा, नारेबाजी की। आधा घंटे तक जाम रहने के कारण यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुरुषोत्तम बिहार टंकी पर तैनात कर्मचारी कहते हैं कि बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक सप्लाई आ रही है। टंकी पर तैनात ऑपरेटर की लापरवाही से पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। इस दौरान विवेक पाराशर, दिलीप शर्मा, मधु प्रजापति, भरत सिंह शर्मा, राकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, अशरफ गंज, कोठी नवी गंज सहित आधा दर्जन क्षेत्रों में पेयजल समस्या को लेकर क्षेत्रीय वाशिंदों ने नैनी ग्लास चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। जुल्फिकार अली ने कहा कि क्षेत्र में एक साल से गंभीर पेयजल संकट है। है। समस्या के निदान को कई बार डीएम, नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपे गए। क्षेत्र को रसूलपुर टंकी से जोड़ने को सर्वे भी हुआ, परंतु आजतक पाइप लाइन नहीं जोड़ी गई। उन्होंने चेतावनी दी यदि छह दिनों में मांगें पूरी नहीं गई तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। धरने पर जावेद, कासिम, हाशिम, जमील, फरहान, नसीर, नाजिम, गुड्डू, फारुख, नावेद, आरिफ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत, पेयजल व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
 जिला परशुराम सेना की बैठक में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री भरत तिवारी ने कहा कि जनपद की विद्युत व्यवस्था बदहाल है। कभी मुरादाबाद तो कभी लोकल स्तर पर कटौती की जा रही है। उन्होंने विद्युत विभाग से आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। वहीं अजहर भाई ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद भी रसूलपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल है। कई दिनों तक क्षेत्र में सफाई कर्मचारी तक नहीं आते हैं। जिलाध्यक्ष विशाल दीक्षित ने नगर आयुक्त से पेयजल व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। गोपाल शर्मा ने कहा कि नगर पालिका बोर्ड भंग हुए एक साल होने जा रहा है, परंतु प्रदेश सरकार आजतक चुनाव तक नहीं करा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed