फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   thieves ran away with truck from custody of police In Firozabad tried to crush SI after being chased

UP Crime News: पुलिस के कब्जे से ले उड़े मौरंग लदा ट्रक, पीछा करने पर एसआई को कुचलकर मारने की कोशिश

Sun, 16 Jul 2023 07:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 07:37 PM IST
सार

फिरोजाबाद में आरोपी पुलिस के कब्जे से ट्रक ले उड़े। पीछा करने पर एसआई को कुचलने की कोशिश की। घिरता देख गाड़ी को रास्ते में खड़ी करके फरार हो गए। 

विज्ञापन
thieves ran away with truck from custody of police In Firozabad tried to crush SI after being chased
UP Crime News: पुलिस के कब्जे से ले उड़े मौरंग लदा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में संत जनूबाबा चौकी के पास पुलिस के कब्जे में सड़क किनारे खड़े ट्रक को शनिवार रात कुछ लोग चोरी करके जाने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो एसआई पर ट्रक चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख चोर एटा के सकीट थाना क्षेत्र में ट्रक को खड़ा करके भाग गए। शिकोहाबाद थाना पुलिस ने खड़े ट्रक को कस्टडी में लेकर चोरी करने और एसआई पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एटा चौराहे के पास से मोरंग से भरे ट्रक को किशोर द्वारा चलाने पर कब्जे में लिया था। नाबालिग चालक को शनिवार सुबह परिजन से सुपुर्द कर दिया। शनिवार रात को अलीगढ़ निवासी नाबालिग चालक अपने साथी प्रेमकुमार व एक अन्य के साथ चौकी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास पहुंचे और उसको चालू कर ले जाने लगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Firozabad News: बिना स्टाफ चल रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील, तीन पैथोलॉजी को थमाई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी चौकी प्रभारी सुनील कुमार को हुई तो उन्होंने ट्रक का पीछा किया। आरोप है कि इस दौरान ट्रक को रोकने के चक्कर में चालक ने उन पर जान से मारने की नीयत से कई बार ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ेंः-भीषण लापरवाही: ऑपरेशन के दौरान काट दी महिला की आंत, गर्भाशय पर भी हुए खत; परिजन के सामने तोड़ दिया दम 
 

पुलिस ने अरांव के अलावा मैनपुरी के घिरोर, औंछा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को रोकने के लिए कई जगह वैरियर लगाए, लेकिन चालक बैरियरों को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। जब चारों तरफ से पुलिस ने उन्हें घेरा तो एटा के सकीट थाना क्षेत्र में चोर ट्रक से चलते में कूदकर भाग गए। इसके बाद ट्रक कुछ दूरी पर खड़ी ट्राली में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: 'हैलो! मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा दी छलांग' फोन कटते ही भागकर पहुंचे घरवाले; दृश्य देख निकल गई चीख

सूचना पर पहुंची सकीट पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद थाना पुलिस ने उप निरीक्षक सुनील कुमार की तहरीर पर ट्रक चोरी के आरोप में नाबालिग चालक और साथी प्रेमकुमार सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा ने बताया ट्रक को बरामद कर ट्रक चोरी कर ले जाने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। ट्रक को एटा से मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed