{"_id":"6a048388f9b1bf102c01bb97","slug":"thieves-broke-the-locks-stole-jewellery-and-cash-fir-lodged-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-174714-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चोरों ने चटकाए ताले, आभूषण और नकदी चोरी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चोरों ने चटकाए ताले, आभूषण और नकदी चोरी, प्राथमिकी दर्ज
Wed, 13 May 2026 07:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 13 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
टूंडला। छुट्टी पर घर गए एफएच मेडिकल कॉलेज सहायक प्रोफेसर के घर कमरे में ताला तोड़कर चोरी कर ली। इतना ही नहीं चोर घर में रखे आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एफएच मेडिकल कॉलेज फ्लैट नंबर डी-तीन निवासी डॉ. महफूज आलम एफएच मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि वह आठ मई को छुट्टी पर अपने घर अलीगढ़ गए थे। वह 11 मई को जब फ्लैट पर लौटे तो कमरे में ताला नहीं लगा था। इसके साथ ही कमरे में रखा सारा सामान बिखरा और आभूषण व नकदी गायब थी। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी के माध्यम से चोर की तलाश की जा रही है। संवाद