फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thermos artisans on strike last two days in Firozabad for several demands including increase in wages

थर्मस कारीगरों हड़ताल: मेहनताना बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर किया हंगामा, सहायक श्रमायुक्त ने वार्ता को बुलाया

Sun, 02 Apr 2023 09:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 09:42 PM IST
सार

फिरोजाबाद में मेहनताना बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर दूसरे दिन भी थर्मस कारीगरों की हड़ताल जारी रही। उन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना पर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से कारीगरों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। इसके बाद वह शांत हुए।

विज्ञापन
Thermos artisans on strike last two days in Firozabad for several demands including increase in wages
कार्य बहिष्कार के बाद क्राउन ग्लास के गेट पर खड़े थर्मस कारीगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दैनिक हाजिरी और उत्पादन पर मिलने वाले ईनाम की धनराशि में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर थर्मस कारीगर हड़ताल पर हैं। प्रदर्शन के दूसरे दिन रविवार को दो अन्य कारखानों ओम ग्लास और क्राउन ग्लास में श्रमिकों ने मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से संयुक्त वार्ता का प्रस्ताव भेजा गया। इसके बाद श्रमिक घरों को लौट गए। हड़ताल कर रहे कारीगरों ने सेवायोजकों पर पांच साल पूर्व हुए समझौता से मुकर जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


थर्मस रिफिल कारीगर वर्ष 2018 में हुए आपसी समझौता के अनुसार मेहनताना की मांग कर रहे हैं। थर्मस कारीगरों के अनुसार थर्मस निर्माता कारखानों के सेवायोजकों ने दैनिक हाजिरी पर मिलने वाली धनराशि में हर साल 20 रुपये की बढ़ोतरी का भरोसा दिया था। लेकिन, बाद में सेवायोजक अपने वायदे से मुकर गए। यही नहीं दैनिक उत्पादन पर मिलने वाली धनराशि (ईनाम) में भी कटौती की जा रही है। 

विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रही थर्मस कारीगरों की हड़ताल

समझौता का पालन नहीं करने एवं उत्पादन पर मिलने वाली धनराशि में कटौती के चलते शहर के थर्मस निर्माता कारखानों में नेहा ग्लास और जगदंबा ग्लास वर्क्स में श्रमिकों ने गत शनिवार को कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की थी। रविवार को हड़ताल का दायरा और बढ गया। शहर के दो अन्य कारखानों क्राउन ग्लास वर्क्स और ओम ग्लास वर्क्स में भी थर्मस कारीगर हड़ताल पर चले गये। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कामबंदी के दौरान करबला स्थित क्राउन ग्लास वर्क्स के गेट पर हडताल कारीगरों ने काफी देर तक हंगामा किया। कारीगर कारखाना मालिकों पर श्रमिकों के बीच फूट डालने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से आपसी वार्ता का प्रस्ताव आने के बाद थर्मस कारीगर हंगामा छोड़कर अपरे घरों की ओर लौट गये।

वर्तमान में मिल रहे मेहनताना में बढ़ोत्तरी की मांग

थर्मस रिफिल कारीगर छोटे, धर्मेद्र कुमार, सचिन,कर्मवीर,छत्रपाल और मनोज कुमार के मुताबिक वर्ष 2018 में हुये समझौता के अनुसार उनके वर्तमान मेहनताना व ईनाम की राशि में लगभग 100 की बढ़ोत्तरी होनी चाहिये। लेकिन मालिकान वर्तमान में दिये जा रहे मेहनताना में 20 रूपये की बढ़ोत्तरी को भी तैयार नहीं हैं। कारीगरों के अनुसार मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed