फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There will be three hundred roads in the 840 km area.

840 किमी क्षेत्र में तीन सौ सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

Fri, 12 May 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 12 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
There will be three hundred roads in the 840 km area.
गड्ढा मुक्त सड़कों की प्रगति समीक्षा करने पहुंचे चीफ इंजीनियर।
जिले के 840 किलोमीटर क्षेत्र में तीन सौ सड़कों के गड्ढों को भरने का काम चलेगा। 15 जून से पूर्व सड़कों के गड्ढे भरने की समीक्षा आगरा मंडल के चीफ इंजीनियर राजेंद्र मित्तल ने की। उन्होंने कहा सड़कों के सुधार का काम प्राथमिकता से होगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हाईवे को जिले को जोड़ने वाली सड़कों और गांवों को जोड़ने वाले मार्गों को गड्ढामुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की सड़कों को गड्ढों से मुक्त करने के आदेश दिए थे। शासन के निर्देश पर जिले की सड़कों का सर्वे कर 45 करोड़ से भी अधिक धनराशि की मांग शासन से की गई थी। शासन ने भी प्राथमिकता के आधार पर धनराशि जारी कर दी। ऐसे में 335 किमी की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 2.40 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। विभाग ने टेंडरिंग प्रक्रिया को पूर्ण कर ली है। 305 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण का काम किया जाएगा। इसके लिए 27 करोड़ रुपये खर्च होगा। वहीं 150 किलोमीटर सड़कों के लिए विभाग ने 13 करोड़ धनराशि से काम कराया जाएगा। 64 किलोमीटर में सामान्य रूप से गड्ढामुक्त किया जाना है। इसकी प्रक्रिया संचालित की जा रही है। शहर से लेकर गांव तक की सड़कों पर काफी तेजी से विकास कार्यों को कराया जा रहा है। मैनपुरी क्षेत्र के एसई सत्यप्रकाश संगल ने बताया कि फिरोजाबाद में काफी तेजी से काम कराया जा रहा है। हालांकि मैटेरियल के उपलब्ध नहीं होने की समस्याएं है, जिसे शीघ्र दूर किया जाएगा। चीफ इंजीनियर ने विभागीय जेई के साथ बैठक करके सड़कों के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम जिले में युद्ध स्तर पर होगा। बजट मिलने के साथ टेंडरिंग प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। प्रांतीय खंड में एक्सईएन और एई नहीं होने के कारण दिक्कत हो रही है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र मित्तल
चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी आगरा मंडल।

कर्मचारियों ने एसई को बताई समस्याएं
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के डाक बंगला पर पहुंचा। यहां प्रांतीय खंड, निर्माण खंड के साथ ही पीएमजीएसवाई के कर्मचारियों ने कहा कि बैंकों में बांड भरने के लिए सीधे एक्सईएन ने हस्ताक्षर किए लेकिन बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस तरह का व्यवहार पूरी तरह से गलत है। निर्माण खंड में सुशांत, रवींद्र एवं राम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मैनपुरी के एसई सत्यप्रकाश के समक्ष मामला रखा। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि किसी के भी खिलाफ बिना वजह कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed