{"_id":"6148ca9e8ebc3e8477791886","slug":"there-was-silence-in-the-markets-due-to-the-outbreak-of-dengue-and-malaria-firozabad-news-agr508339262","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू और मलेरिया के प्रकोप से बाजारों में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू और मलेरिया के प्रकोप से बाजारों में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित दुकानों पर पसरा पड़ा सन्नाटा
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डेंगू, मलेरिया एवं वायरल का असर सुहागनगरी के बाजार पर भी नजर आने लगा है। सोमवार को बाजार में सन्नाटा रहा और दुकानदार हाथ पर हाथ रखे बैठे नजर आए। शहर की नई आबादी के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में वायरल के कारण लोग खरीदारी करने नहीं पहुंच रहे हैं।
जिले में डेंगू एवं वायरल शहर से लेकर देहात तक फैल गया है। घरों में बच्चों, महिलाओं और युवतियों के बीमार होने के कारण लोग परेशान हैं। शहर की नई आबादी वाले इलाकों में लोग बीमार बच्चों के उपचार को चिकित्सकों के यहां दौड़ लगा रहे है। वायरल के चलते बाजार भी ठप हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि पहले कोरोना काल के कारण बाजार की हालत पतली थी। रक्षाबंधन के बाद बाजार के बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन रक्षाबंधन के बाद से ही डेंगू, मलेरिया एवं वायरल के कारण बाजार पूरी तरह से धड़ाम हो गया है।
बोले दुकानदार...
पहले डेंगू, अब पितृ पक्ष में रहेगा सन्नाटा
- बाजार पर बुखार का असर है। दुकानदारी पूरी तरह से ठप है। यूं तो इन दिनों में बाजार काफी उठ जाता था और लोग खरीदारी करने आते थे। हालांकि वायरल और डेंगू से पीड़ित होने के कारण लोग खरीदारी करने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
फरमान भाई दुकानदार
- डेंगू, मलेरिया और वायरल का असर बाजार पर नजर आ रहा है। बाजार में रक्षाबंधन के बाद से ही सन्नाटा है। जन्माष्टमी के साथ-साथ गणेश महोत्सव के दौरान बाजार उठने की संभावना थी लेकिन यह उम्मीद भी बेमानी साबित हुई।
राहुल जैन जनरल मर्चेंट दुकानदार
- समूचा बाजार मंदी की चपेट में है। वायरल के चलते ग्रामीण अंचल से ग्राहक आना काफी कम हो गया है। इस कारण बाजार में बौनी होना तक मुश्किल हो गया है। स्टाफ तक बुखार की चपेट में है।
विपुल गुप्ता, चूड़ी विक्रेता
- वायरल के कारण बाजार में सन्नाटा है। वहीं अब पितृपक्ष में भी दुकानदारी प्रभावित होगी। शारदीय नवरात्रि के दौरान कुछ सुधार की उम्मीद है।
भीमराज अरोड़ा व्यापारी