फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There was a fierce fight after a bike collided with a car on the highway

Firozabad News: हाईवे पर कार से बाइक टकराने पर हुई जमकर मारपीट

Mon, 23 Jun 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 23 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
There was a fierce fight after a bike collided with a car on the highway
टूंडला-फिरोजाबाद हाईवे की सर्विस लेन पर बाइक सवार को पीटते कार सवार  वीडियो ग्रेव
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर सोमवार दोपहर एक कार से बाइक टकरा गई। इस पर कार व बाइक सवार आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस बीच लोगों ने वीडियो बना लिया तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


घटना दोपहर एक बजे करीब है। फिरोजाबाद हाईवे स्थित पितोश्री मैरिज होम के पास एक कार में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके साथ ही बाइक सवार नीचे गिर गया। जब कार सवारों ने टक्कर मारने पर विरोध जताया तो बाइक सवार उसे गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसने कार का शीशा भी तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसके बाद कार सवार ने उसे सड़क पर गिराकर जमकर पीटा। लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। उसके बाद कार सवार वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार नशे में था। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहना है कि मामले में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। तहरीर आने पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed