{"_id":"63d5070ff7235208d21ef8ae","slug":"there-was-a-dispute-between-two-parties-regarding-film-pathan-while-an-e-rickshaw-was-vandalized-in-firozabad-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: पठान फिल्म को लेकर दो पक्षों में विवाद, ई-रिक्शा में तोड़फोड़, गाली-गलौज कर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: पठान फिल्म को लेकर दो पक्षों में विवाद, ई-रिक्शा में तोड़फोड़, गाली-गलौज कर दी धमकी
Sat, 28 Jan 2023 04:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Jan 2023 04:59 PM IST
सार
पठान फिल्म को लेकर देशभर में काफी हलचल मची हुई है। इसी को लेकर फिरोजाबाद जिले में फिल्म की बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इसके बाद देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पत्रकार से मारपीट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पठान फिल्म को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज एवं मारपीट शुरू हो गई। बीती रात कुछ कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। शनिवार की सुबह आरोपियों ने ई-रिक्शा में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद मामला कोतवाली तक पहुंच गया।
विज्ञापन
जसराना कस्बा के मोहल्ला पोतपुरी निवासी अनवार के मोबाइल में पठान फिल्म होने पर मोहल्ले के ही जोएब ने उससे शुक्रवार की शाम अपने मोबाइल में भेजने को कहा। अनवार ने बीमार होने पर पहले दवा लाने और बाद में फिल्म भेजने की बात कही। इसी बात पर विवाद और मारपीट हो गई। मारपीट का मामला कोतवाली में पहुंचा तो लोगों ने दोनों पक्षों में राजीनामा करा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि शनिवार की सुबह जोएब पक्ष के लोगों ने अनवार के घर जाकर गाली-गलौज करने के साथ धमकी दी। इस दौरान घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए। अनवार के भाई साजिब ने कोतवाली मे तहरीर दी है।
विज्ञापन
उधर, शनिवार की दोपहर अनवर पक्ष तहरीर देकर घर जा रहा था। तभी दूसरे पक्ष ने उसकी पिटाई लगा दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस फिर मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष से मंजूर अख्तर ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में पुत्र जोएब के साथ मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप अनवर पक्ष पर लगाया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है।