फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There is crowding in buses and trains on Bhaidooj

Firozabad News: भाईदूज पर बसों और ट्रेनों में होने लगी भीड़

Sun, 03 Nov 2024 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 03 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
There is crowding in buses and trains on Bhaidooj
फिरोजाबाद। भाईदूज पर शनिवार की शाम से ही बहनें मायके लिए रवाना होना शुरू हो गईं हैं। इसके कारण शाम के वक्त प्राइवेट वाहनों के साथ-साथ परिवहन निगम की बसों में काफी भीड़ दिखाई दी। बसें हाउसफुल दिखाई दी तो रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार को लेकर इस बार असमंजस की स्थिति रही। उसी प्रकार से गोवर्धन एवं भाईदूज को भी दो दिन की मानकर चल रहे हैं। 31 अगस्त को दिवाली मनाने वाले घरों में भाईदूज शनिवार को मनाने की तैयारी शुरू हो गई। इनकी संख्या काफी कम है। फिर भी बहनों ने शनिवार की शाम से मायके जाने की तैयारी प्रारंभ कर दी। कोई निजी वाहनों कार एवं बाइक पर सवार होकर चल दिया। तो किसी ने परिवहन निगम की बसों के साथ प्राइवेट वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन

दूज वाले दिन वाहनों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण एक दिन पहले ही जाने की तैयारी कर रहे थे। इसके कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अन्य दिनों के सापेक्ष अधिक रही। शाम के वक्त सुभाष तिराहे, आसफाबाद चौराहे के साथ ग्रामीण अंचल के मार्गों पर भी यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। बैग एवं मिष्ठान का डिब्बा थामे बहनें मायके की ओर जाती दिखाई दीं। इसके कारण वाहनों में काफी भीड़ रही। रविवार के दिन और अधिक भीड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाईदूज को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट
भाईदूज के मौके पर वाहनों में यात्रियों की भारी भीड़ के बीच असामाजिक तत्वों की सक्रियता के साथ चौराहों पर लगने वाले जाम को ध्यान में रखते हुए एसएसपी सौरभ दीक्षित ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने यातायात पुलिस के जिम्मेदार अफसरों से कहा कि वह चौराहों पर जाम नहीं लगने दें। इसी के साथ प्रमुख चौराहों पर सादावर्दी में पुलिस के जवानों को तैनात किया जाए। ताकि भीड़ के बीच पर्समार एवं जेबकटी करने वालों पर पैनी नजर रख सकें। क्योंकि भीड़ का लाभ उठाने को ऐसे तत्व सक्रिय रहते हैं। पुलिस की टीमें इन पर खास निगरानी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed