{"_id":"65995f598ff01342c40b1288","slug":"theft-of-cash-and-jewelery-by-breaking-the-lock-of-accountants-house-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-14637-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लेखपाल के मकान का ताला तोड़कर नकदी-आभूषण किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लेखपाल के मकान का ताला तोड़कर नकदी-आभूषण किए चोरी
Sat, 06 Jan 2024 07:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 06 Jan 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में अंधेरे का लाभ उठाकर अज्ञात चोरों ने एक महीने से बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। सुबह जगार होने पर पड़ोसियों ने मकान स्वामी को घटना की जानकारी। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। पीड़ित घटना की तहरीर पुलिस को दी है। जैन नगर खेड़ा निवासी निखिल जैन गाजीपुर में लेखपाल के पद पर नियुक्त हैं। वह परिवार के साथ गाजीपुर में ही रह रहे थे। उनके पिता भी शहर से बाहर थे। और बड़े भाई इंडियन एयरफोर्स में तैनात हैं। पिछले एक माह से मकान बंद पड़ा हुआ था। शुक्रवार की रात चोरों ने मौके और अंधेरे का लाभ उठाकर मकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद अंदर रखे सामान को तितर-बितर कर दिया। चोर मौके से 50 हजार रुपये और एक मंगलसूत्र के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए।
पड़ोसियों ने घटना की सूचना मकान स्वामी को दी। तब पीड़ित के बहनाई शुभम जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने घटना की सूचना मकान स्वामी को दी। तब पीड़ित के बहनाई शुभम जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन