फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   theft in shope

परचून दुकान में शटर काट कर चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
theft in shope
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के सैलई प्रतापनगर स्थिति परचूनी की दुकान का शटर काटकर ढाई लाख का सामान एवं नकदी की चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना मक्खनपुर के गांव साती निवासी दिनेश गौतम पुत्र रामदयाल गौतम थाना रामगढ़ के प्रताप नगर सैलई में दिनेश प्रोविजनल स्टोर के नाम से दुकान संचालित करते हैं। सोमवार को सुबह छेत्र के नागरिकों ने दुकान का शटर टूटे होने की सूचना दी। दुकानदार ने जब जांच पड़ताल की। दुकान का शटर टूटा होने के साथ सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर जांच पडताल की। चोरी की घटना के संबंध मे थाना पुलिस को तहरीर दी है। दुकानदार दिनेश गौतम का कहना है कि वह थोक की परचूनी की दुकान संचालित करता था। चोर दुकान से करीब ढाई लाख कीमत का परचूनी का सामान आटा, दाल, चावल, चीनी के साथ अन्य सामान एवं दस हजार की नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि परचूनी की दुकान में चोरी की सुचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed