फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The youth who ran away after robbing a mobile was arrested

Firozabad News: मोबाइल लूटकर भागने वाला युवक गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The youth who ran away after robbing a mobile was arrested
शिकोहाबाद। पुलिस ने लोगों के मोबाइल फोन लूटकर भागने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गये छह मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह मैनपुरी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि लूट करने वाला आरोपी मैनपुरी चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर खड़ा है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित उर्फ रॉकी निवासी बोझिया थाना शिकोहाबाद बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से लूटे गए छह मोबाइल और एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन





पुलिस से बचने के लिए एक माह में बदल देता था बाइक
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि वह मूल रूप से जयराम कॉलोनी थाना कोतवाली कासगंज का रहने वाला है। शिकोहाबाद में बोझिया पर उसकी बहन के पास रहता है। वह अपने दोस्त मनोज के साथ मोटरसाइकिल से शाम के वक्त राह चलते लोगों से मोबाइल छीन लेते थे। जिन्हें सस्ते दामों पर लोगों को बेंच कर गुजारा करता है। उसने बताया कि उससे बरामद छह फोन उसने लूटे हैं। उसके पास मिली चोरी की मोटर साइकिल को उसने कुछ दिन पूर्व ही पांच हजार रुपये में खरीदी थी। उसने बताया कि सीसीटीवी कैमरा से बचने के लिए कुछ घटनाएं करने के बाद मोटर साइकिल को बदल देता था। उसने बताया कि अब तक उसने लगभग 50 मोबाइल छीन कर लोगों को बेंच दिये हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसका साथी मनोज को 20 दिन पूर्व पुलिस पकड़ कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed