फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The youth tore his clothes and scuffled with the shopkeeper for not giving him the mobile for making a call

Firozabad News: कॉल के लिए मोबाइल न देने पर युवक ने कपड़े फाड़े, दुकानदार से हाथापाई

Tue, 10 Jun 2025 07:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 10 Jun 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
The youth tore his clothes and scuffled with the shopkeeper for not giving him the mobile for making a call
स स्टैंड पर दुकानदारों के साथ हाथापाई करता आरोपी अंकित। संवाद
- पुलिस ने दोनों पक्ष थाने में बैठाए, बाद में दुकानदार को छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में सोमवार रात एक दुकानदार द्वारा कॉल करने के लिए मोबाइल न देने पर युवक ने नशे में हंगामा किया। युवक ने चिल्लाते अपने कपड़े खुद फाड़ दिए। इसके बाद दुकानदार से हाथापाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठा दिया। जहां व्यापार मंडल के लोगों के हस्तक्षेप के बाद दुकानदार को छोड़ दिया गया।


शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर जनसेवा केंद्र की दुकान करने वाले विवेक कौशल से दिहाड़ी मजदूरी करने वाला लाइनपार के थिएटर वाली गली निवासी अंकित ने आकर कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा था। युवक के नशे में होने पर मोबाइल देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद अंकित ने गाली-गलौज करते हुए ड्रामा शुरू कर दिया। वह चिल्लाकर 50 हजार रुपये की चौथ मांगने लगा। मामला बढ़ते ही आसपास की दुकानदार भी मौके पर एकत्रित हो गए। युवक हाथापाई पर उतारू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी करने के बाद दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया। दुकानदार के व्यापार मंडल से जुड़े होने के कारण व्यापारी नेताओं के हस्तक्षेप के बाद दुकानदार को छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ड्रामा करने वाले युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed