फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The youth accused three youths of being held hostage and assaulted, gave Tahrir

युवक ने लगाया तीन युवकों पर बंधक बना कर मारपीट का आरोप, दी तहरीर

Wed, 06 Oct 2021 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
The youth accused three youths of being held hostage and assaulted, gave Tahrir
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में सूदखोरों ने एक युवक को 10 प्रतिशत ब्याज पर 1.30 लाख रुपये दिए। जिसके बाद पीड़ित उन्हें ब्याज के रूप में 3 लाख रुपये वापस कर चुका है। इसके बाद भी दो दिन पूर्व युवक को बंधक बना कर कमरे में रखा। आरोप है कि उसकी बेल्ट से पिटाई की। किसी तरह छूट कर आने पर मंगलवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्बासपुर सहसपुर निवासी उदय प्रकाश पुत्र महेश चंद्र रेडीमेड़ कपड़े का काम करता है। उसने कारोबार को बढ़ाने के लिए स्टेशन रोड स्थित बेकार सखा व नेहा एंक्लेव निवासी युवकों से 1.30 लाख रुपये उधार लिए थे। जिसकी प्रतिमाह 16300 रुपये ब्याज दे रहा है। पीड़ित का आरोप है कि दो दिन पूर्व वह आगरा से रोडवेज बस से शिकोहाबाद आ रहा था। तभी आरौंज की पुलिया के समीप उसे आरोपी युवक के भांजे ने फोन किया और प्रतापपुर चौराहे पर बस से उतार कर अपने साथ बाइक पर बिठा लिया। पीड़ित का आरोप है कि युवक बाइक से उसे बेकारसखा ले गए और वहां एक कमरे में बंद कर उसको बेल्ट से पीटा। उसके सिर में कोई भारी वस्तु से प्रहार किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सोमवार शाम को उक्त लोग उसे सिरसागंज किसी रिश्तेदारी में ले जा रहे थे, तभी अचानक वह छूट गया और घर पहुंचा।
विज्ञापन

रात में उसके साथी आरोपी को साथ लेकर थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया था। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रभारी नृपेंद्र यादव उर्फ अंशू, सुमित शर्मा उर्फ अभिषेक, कौशलेंद्र प्रताप, मुकुल यादव आदि के साथ थाना पहुंचा और तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। लेनदेन का मामला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed