फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The young man from the roof of the woman hostage, firing a wounded

युवती को बंधक बनाकर युवक ने छत से की फायरिंग, एक घायल

Tue, 14 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद। Updated Tue, 14 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
The young man from the roof of the woman hostage, firing a wounded
युवती को बंधक बनाकर युवक ने छत से की फायरिंग, एक घायल - फोटो : अमर उजाला
युवती को बंधक बनाने का विरोध करने पर आरोपी युवक ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल को परिवारीजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। इधर, घटना के बाद आरोपी युवक छत से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मुखराम निवासी युवती (बीए फाइनल की छात्रा) सुबह करीब नौ बजे पशुओं को चारा डालकर घर लौट रही थी। तभी गांव के ही युवक ने छात्रा को पकड़ लिया और घर में बंद कर लिया। छात्रा द्वारा शोरगुल करने पर आरोपी के दरवाजे पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर छात्रा के परिवारीजन भी पहुंच गए। आरोपी के घर के दरवाजे खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने प्रयास किए तो आरोपी मकान की छत पर चढ़ गया और तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली गोविंद पुत्र शंकरलाल के सीने में लग गई। गोविंद के गोली लगते ही आरोपी मकान की छत से कूद कर भाग गया। इधर, परिवारीजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी पर सीओ शिकोहाबाद के साथ मक्खनपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी की। बताया जाता है कि घटना से पूर्व गोविंद गांव के ही प्रीतम सिंह के यहां चिनाई का काम कर रहा था। जानकारी पर वह काम छोड़कर मौके पर पहुंचा था। वहीं कोतवाल मक्खनपुर का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed