फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The young man fell on top of the power cable, death

विद्युत केबल युवक के ऊपर गिरी, मौत

Sat, 07 May 2016 10:50 PM IST
फीरोजाबाद अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
The young man fell on top of the power cable, death
विद्युत केबल युवक के ऊपर गिरी, मौत - फोटो : अमर उजाला
गांव बड़ा कुर्रा निवासी युवक की विद्युत केबल टूटकर गिरने से मौत हो गई। युवक का आठ दिन पूर्व ही विवाह हुआ था। घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 थाना नगला सिंघी के गांव बड़ा कुर्रा निवासी  मुरारीलाल के 20 वर्षीय पुत्र राजू का भरतपुर के गांव विछामई निवासी बच्चू सिंह की पुत्री राजेंद्री के साथ 29 अप्रैल को विवाह हुआ था। विवाह के बाद मुरारीलाल के घर में खुशियों का दौर चल रहा था। शादी के बाद कुछ रिश्तेदार चले गए थे तो कुछ रुके हुए हैं। सोमवार को राजेंद्री को विदा कराने के लिए उसके मायके पक्ष के लोगों को आना था लेकिन उससे पहले ही घर में व्याप्त खुशियां मातम में बदल गईं। बताते हैं कि राजू शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे घर से शौच के लिए निकला था। तभी विद्युत डीपी से घर के लिए आ रही केबल फाल्ट के चलते जल गई और राजू के ऊपर जा गिरी। राजू को करंट लगते ही आसपास के लोग पहुंच गए। पहले उसे टूंडला के डाक्टरों के पास ले जाया गया वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


हर आंख में था आंसू
शादी के मात्र आठ दिन बाद ही राजू की मौत होने से परिवारीजनों का बुरा हाल था। पत्नी राजेंद्री सुध बुध खो बैठी थी। करुण क्रंदन और चीखपुकार से माहौल गमगीन था। लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। गांव की महिलाएं राजेंद्री को संभाल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed