फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The young boy of tundla injured in attack

आतंकी हमले में टूंडला का युवक घायल

Sun, 22 Mar 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 22 Mar 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
 जम्मू के सांबा में आतंकियों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच फंसे टूंडला के 16 सदस्यीय साइकिल यात्रियों में से एक के घायल होने पर परिवारीजनों के होश उड़ गए। सभी के मोबाइल बंद होने पर उनकी धड़कनें और बढ़ गई हैं। घायल युवक पप्पू कश्यप के परिवारीजन रविवार को जम्मू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला कच्चा टूंडला से प्रतिवर्ष की तरह माता वैष्णोदेवी के दर्शनों के लिए विगत आठ मार्च को साइकिल यात्रियों का जत्था रवाना हुआ था।  16 सदस्यीय जत्था शनिवार को मातारानी के जयकारे लगाते हुए जब जम्मू के सांबा क्षेत्र से गुजरा तभी आतंकियों ने आर्मी के कैंप पर हमला कर दिया था। आतंकियों द्वारा किए गए हमले के दौरान पप्पू कश्यप पुत्र महादेव कश्यप भी घायल हो गया। अखबारों में टूंडला के साइकिल यात्री पप्पू के घायल होने की खबर छपी तो परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। दल के अन्य सदस्यों को फोन मिलाया लेकिन बात नहीं हो सकी। रविवार को पप्पू के परिवारीजन जम्मू के लिए रवाना हो गए। परिवारीजनों का कहना था कि साइकिल यात्री का नाम अखबारों में पप्पू यादव लिख दिया था। जिससे वह भ्रमित हो गए। मां मुन्नीदेवी का कहना था कि पप्पू को कुछ नहीं हो सकता। पप्पू की पत्नी नीरू देवी दो बेटे आकाश व विकास को भी उनके सकुशल होने का भरोसा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed